फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार की सियासत : छह अप्रैल को 2120 वकील तय करेंगे चौधर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन

फ्लैग : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित
हेडिंग : छह अप्रैल को वोट डालकर 2120 वकील तय करेंगे चौधर

: 26 मार्च से भरे जाएंगे नामांकन फार्म
: एडवोकेट सतबीर नेहरा होंगे मुख्य चुनाव अधिकारी, चार सह चुनाव अधिकारी नियुक्त
: प्रदेश की सियासत में बेहद अहम है रोहतक बार
: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जुड़े हैं बार से लंबे समय से
: अब भाजपा के मंत्री भी दिखा रहे बार में सक्रियता

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश की महत्वपूर्ण बार में से एक जिला बार एसोसिएशन की चौधर को लेकर बिसात बिछने लगी है। छह अप्रैल को प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व लाइब्रेरियन के लिए 2120 वकील मतदान करेंगे। वीरवार को प्रधान दीपक कुंडू ने इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
कुंडू ने बताया कि प्रदेश के अंदर पहली बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल और जिला स्तर पर बार एसोसिएशन के चुनाव एक साथ होंगे। छह अप्रैल को होने चुनाव के लिए 26 व 27 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। साथ में कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकता है। यहां बता दें कि रोहतक बार प्रदेश की सियासत में भी बेहद अहम है। क्योंकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद व 10 साल मुख्यमंत्री बनने से पहले रोहतक बार के सदस्य थे और आज भी उनके नाम से अदालत में चेंबर है। साथ ही उनके चेंबर के सामने पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का चेंबर है। कांग्रेसी तो लंबे समय से रोहतक बार से जुड़े हुए हैं। भाजपा के स्थानीय विधायक एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी बार के वकीलों से रूबरू होते रहते हैं। ऐसे में बार के चुनाव पर सत्ता पक्ष व विपक्ष की कड़ी नजर रहती है।
विज्ञापन


एक मुख्य तो चार सह चुनाव अधिकारी
बार के चुनाव के लिए वरिष्ठ वकील सतबीर नेहरा को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जबकि जयभगवान गुलिया, राममेहर हुड्डा, रामनारायण सैनी व जयपाल शर्मा को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान जोजो फिर मैदान में
जिला बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो फिर से प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए हैं। खुद मौजूदा प्रधान दीपक कुंडू उनके लिए चुनाव अभियान चला रहे हैं। क्योंकि दो बार के चुनाव में कुंडू की जीत में जोजो की अहम भूमिका रही थी। जोजो को टक्कर देने के लिए कौन वकील सामने आता है, यह अभी खुलकर सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें