फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भर के40 हजार किसान तीन दिन तक रोहतक में जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन रोहतक में जुटेंगे हरियाणा के40 हजार किसान
विज्ञापन

- 24 से 26 मार्च तक होने जा रही है थर्ड एग्री लीडरशिप समिट 2018
- समिट में 350 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां आएंगी
- एक लाख से अधिक लोगों के समिट में हिस्सा लेने की संभावना है
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा भर के 40 हजार किसान तीन दिन के लिए रोहतक में जुटने जा रहे हैं। यह मौका होगा थर्ड एग्री लीडरशिप समिट 2018 कहा। 24 से 26 मार्च तक कृषि क्षेत्र से जुड़ी 350 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शहर अपने उत्पादों को किसानों के समक्ष प्रदर्शित करेंगी, जिनका लाभ किसान अपनी कृषि में उठा पाएंगे। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन के दौरान पूरे राज्य से करीब एक लाख लोगों समिट में आएंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से इस समिट को पूर्व में आयोजित दो समिट से अधिक सफल बनाने के लिए कम कस ली है।

रोहतक के मेला ग्राउंड पर होने जा रही थर्ड समिट तीन अलग-अलग थीम पर आधारित है। पहली थीम डायरेक्ट मार्केटिंग-पेरी-अर्बन एग्रीकल्चर, दूसरी थीम किसानों की आय को दोगुना करना और तीसरी थीम दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी विकास है। इस मौके पर 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी, जो यहां अपने स्टाल लगाएंगे। किसानों के साथ ही एंटरप्रेन्योर, शोधकर्ता, टीचिंग फैकल्टी के सदस्य, एग्रीकल्चर एवं हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी इस समिट का हिस्सा होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा से ही बल्कि देश भर से लोग समिट में हिस्सा लेने आएंगे।
विज्ञापन


कृषि विभाग रोहतक के डिप्टी डायरेक्टर रोहताश सिंह ने बताया कि इस समिट का मकसद किसानों और बाजार के बीच एक पुल बनाना है, जिसका फायदा मिल सके। इसके साथ ही एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज को हरियाणा में आमंत्रित किया जाएगा। एग्रीकल्चर इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के साथ ही इसे किसानों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे किसान बेहतर उत्पादन कर सकें।

- इन पर भी रहेगा फोकस
समिट में पैकेजिंग, ब्रांडिंग, माइक्रो इरिगेशन, सॉइल हेल्थ, आर्गेनिक फार्मिंग, आर्गेनिक विलेज, जीरो बजट एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर सर्विसेज और डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी फोकस होगा।
विज्ञापन


- पहली और दूसरी समिट गुरुग्राम और सूरजकुंड हो चुकी है
वर्ष 2015 में पहली बार एग्री लीडरशिप समिट हुई थी, जिसके दो वर्ष बाद 2017 सूरजकुंड में दूसरी समिट का आयोजन किया गया। अब तीसरी समिट के लिए रोहतक को चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें