फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से वार्ता पर बनी सहमति, हड़ताल स् थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व डीजी विकास गुप्ता के साथ बैठक हुई। इसमें परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया। इस पर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बातचीत करके 28 दिसंबर को होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राज्य उपप्रधान सुमेश कुंडू ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री से हुई वार्ता के अनुसार राज्य से बाहर जाने वाली बसों पर लगाई गई रोक को सरकार द्वारा हटा लिया गया है। जिन बसों पर सरकार ने रोक लगाई थी वो 1 जनवरी 2018 से पहले की तरह ही चलेंगी। इसके अलावा भी परिवहन मंत्री ने रोडवेज कर्मियों की कई मांगे मानी और उनको पूरा करने के लिए दो महीने का समय भी मांगा। इस पर सरकार ने कमेटी को लिखित में आश्वासन भी दिया है। बैठक में राज्य प्रधान दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा, इंटक यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान विजय अहलावत, प्रवक्ता नसीब जाखड़, भारतीय मजदूर संघ के राज्य प्रधान बाबूलाल यादव, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयभगवान कादियान सहित पांचों यूनियनों के महासचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें