गुरु गोबिंद सिंह कीर्तन समागम 31 को
रोहतक। गुरु गोबिंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व तथा नया साल के आगमन की खुशी में 31 दिसंबर की शाम 7 बजेे से 12:30 बजे तक कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सरदार महेंद्र सिंह चावला (रूबी) ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा टिकाणा साहिब हिसार रोड रोहतक में संत दिलबाग सिंह गद्दीनसीन सेवापंथी गुरुद्वारा टिकाणा साहिब की अध्यक्षता में आयोजन होगा। इस अवसर पर उच्च कोटि रागी जत्थे में भाई गुरप्रीत सिंह भटिंडा, भाई हर जसबीर सिंह दिल्ली, भाई जितेंद्र सिंह मदान गुरूग्राम, भाई गुरमेल सिंह कोयल व महंत दिलबाग सिंह गुरुजी के प्रवचनों से संगतों को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।