फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने शहर में कराया पानी के टैंकरों से छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने शहर में कराया पानी के टैंकरों से छिड़काव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में बढ़े प्रदूषण के स्तर को देखते हुए नगर परिषद ने एनजीटी के आदेशों पर शुक्रवार को शहर की सड़कों पर पानी के टैंकरों को छिड़काव करवाया। सचिव संजय यादव ने इसके लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अगामी आदेशों तक पानी का छिड़काव करेगी। इस कार्य के लिए नगर परिषद ने एक पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की है। पहले ही दिन नप टीम ने चार प्रमुख सड़कों पर पानी के छह टैंकरों से छिड़काव किया। प्रमुख सड़कों के बाद नगर परिषद टीम वार्डों का रूख करेगी और गलियों में भी पानी का छिड़काव करेगी ताकि मिट्टी उड़कर हवा में न मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ दादरी में भी इस समय प्रदूषण उच्च स्तर है। सड़कों के डिवाइडर व फुटपाथ पर जमा मिट्टी प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा रही है। नप सचिव संजय यादव ने बताया कि ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की पालना करते हुए शुक्रवार से शहर में पानी का छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। टीम सदस्यों ने बताया कि पहले दिन रोहतक फाटक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से लेकर मेजबान चौक व रेलवे रोड सहित लोहारु चौक के समीप पानी का छिड़काव किया गया। नगर परिषद टीम सुबह दस से लेकर शाम पांच तक सड़कों पर पानी का छिड़काव करेगी। उन्होंने बताया कि सेनेटरी शाखा को शहर की सड़कों किनारे जमा मिट्टी का उठान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शनिवार को ढ़ाणी फौगाट आरओबी व कॉलेज रोड पर पानी का छिड़काव कर मिट्टी उठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें