फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दरबार पहुंचे चेयरमैन व पार्षद, सचिव से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी दरबार पहुंचे चेयरमैन व पार्षद, सचिव से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
परिषद हाउस की बैठक में चेयरमैन व कुछेक पार्षदों के बीच तकरार से पैदा हुई मनमुटाव की खाई अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही। वीरवार को हुए जबरदस्त हंगामे का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। चेयमैन संजय छपारिया करीब आठ अन्य पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों सहित डीसी विजय सिद्प्पा व एसपी सुनील दलाल से मिले। उन्होंने हाउस मीटिंग की गरिमा भंग करने वाले पार्षद पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नप चेयरमैन व पार्षद मामले के आरोपी पार्षद को बर्खास्त कराने की मांग भी डीसी से कर चुके हैं। वहीं, मामला डीसी दरबार पहुंचने पर डीसी विजय सिद्प्पा ने नगर परिषद सचिव संजय यादव से मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। डीसी के आदेशों की पालना करते हुए नप सचिव ने घटना का पूरा ब्यौरा लिखित रूप में डीसी को भेज दिया है। जल्द ही इस रिपोर्ट की जांच कर डीसी विजय सिद्प्पा कार्रवाई के लिए नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को भेज सकते हैं। वहीं, जिला पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। खुद डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वीरवार को परिषद हाउस की बैठक के बाद सुबह करीब 11 बजे चेयरमैन संजय छपारिया पार्षद दिनेश जांगड़ा, रविंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, पार्षद रोहित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी, पार्षद आनंद महराणा व पार्षद संजीव मड़िया सहित डीसी सेे मिलने पहुंचे। चेयरमैन संजय छपारिया ने डीसी को बताया कि परिषद हाउस की बैठक में इस तरह का हंगामा करना गलत था। वहीं, सीनियर पार्षद रविंद्र गुप्ता ने डीसी विजय सिद्प्पा से कहा कि इस तरह की घटना पहली दफा बैठक में हुई है। डीसी विजय सिद्प्पा ने चेयरमैन व पार्षदों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर पार्षदों संग चेयरमैन वापिस लौट आए। गौरतलब है कि बैठक में विकास कार्यों में भेदभाव व कुछेक वार्डों की उपेक्षा करने का आरोप पार्षद वीरेंद्र पप्पू व पार्षद बख्शी सैनी ने लगाया था। इस दौरान चेयरमैन व पार्षद वीरेंद्र पप्पू में गहमा-गहमी भी हुई थी और इसी दौरान पार्षद बख्शी सैनी ने भी एजेंडा रजिस्टर को उठाकर फेंकने के साथ टेबल पर रखी प्लेट को भी तोड़ डाला था। इसके बाद जमकर अभद्र गालियों का प्रयोग भी बैठक कक्ष में हुआ। इसके बाद ज्यादातर पार्षदों ने एकजुट होकर इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए पुलिस को शिकायत देने की मांग भी की थी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर लिखित शिकायत भी दी गई थी। इस शिकायत में रविंद्र गुप्ता के साथ-साथ महिला पार्षद रचना देवी के भी प्लेट के टुकड़े लगने का तर्क दिया गया है। वहीं, सीनियर पार्षद रविंद्र गुप्ता को वीरवार देर शाम सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया था। शुक्रवार को रविंद्र गुप्ता सहित अन्य पार्षदों ने डीसी के सामने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।
बाक्स: गलती मिली तो बर्खास्त करने तक का लिया जा सकता है फैसला
नाम न छापने की शर्त पर नगर परिषद अधकिारी ने बताया कि डीसी ने जिस लिहाज से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है उससे दोषी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने बताया कि नप सचिव से प्राप्त रिपोर्ट की जांच कर डीसी विजय सिद्प्पा इसे आगामी कार्रवाई करने के स्थानीय शहरी एवं निकाय निदेशक को भेज सकते हैं। यहां तक की समझौता नहीं हुआ तो बैठक की गरिमा भंग करने वाले पार्षद को बर्खास्त तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाक्स: सुनियोजित बता रहे बैठक में हुआ हंगामा
बैठक में हुए हंगामे की चर्चा शुक्रवार को भी नगर परिषद कार्यालय में दिनभर चली। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो इस हंगामा को सुनियोजित माना जा रहा है। वहीं, नगर परिषद की कार्यप्रणाली से खफा कुछेक पार्षद तो इस बवाल का कारण विकास कार्यों में भेदभाव करना बता रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
वर्जन::
डीसी साह्ब ने मुझसे पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी थी। हमने जो शिकायत पुलिस को दी थी उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को सौंप दी है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई डीसी द्वारा ही अमल में लाई जाएगी। हमें उच्चाधिकारियों के जो आदेश मिलेंगे उसी अनुरुप कार्रवाई करेंगे।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें