कांटी में महिला की मौत, हत्या का आरोप
मंडी अटेली। गांव कांटी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की मांग पर पुलिस द्वारा महिला का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया।
भोंडसी निवासी दो सगी बहनों राधा व राखी की शादी गांव कांटी में संजीव व उसके सगे भाई के साथ शादी कर रखी है। राधा की रविवार शाम को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राधा के मायका वालों ने मौत के लिए सुसराल के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस बारे में थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत आई है। पोस्टमार्टम के बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।