फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टैंपों घर-घर घंटी बजाकर लाएंगे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब टैंपों घर-घर घंटी बजाकर लाएंगे कूड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका परिसर में सोमवार को स्वच्छता अभियान को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रो. शर्मा ने पांच गार्बेज टैंपों को हरी झंडी दिखाकर मोहल्लों में से कूड़ा लाने के लिए रवाना किया। इस मौके पर प्रो. शर्मा ने नवनियुक्त पार्षद कुलदीप शर्मा एवं महेंद्र प्रजापत को शपथ दिलाई तथा पालिका परिसर में बनाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया।
प्रो. शर्मा ने कहा कि शहर महेंद्रगढ़ को हर क्षेत्र में विकसित करना ही उनका मकसद है। महेंद्रगढ़ को स्वच्छता एवं साफ-सफाई, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा सुंदर एवं विकसित शहर बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। नप चेयरपर्सन रीना बंटी ने शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से जेसीबी मशीन की मांग की है। शर्मा ने जेसीबी जल्द नगरपालिका को दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसडीएम विक्रम आईएएस, डीएसपी सतेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के अलावा नपा प्रधान रीना बंटी, उप प्रधान रमेश बोहरा, पार्षदों में सुरेंद्र बंटी, कृष्णा जांगिड़, देवेन्द्र सैनी, डा. कृष्ण भिंडी, मनीष, विष्णु महायच,पप्पल यादव, सुरेंद्र कौशिक, कंवर डालू सिंह, सुधीर दिवान, राजेश दिवान, भूप सिंह सिवाच, मंजु कौशिक, लीलू बोहरा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन


चार जोन में बांटा शहर
नगरपालिका प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर को 4 जोन में बांटा है। इन जोनों में एक-एक टैंपों घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर लाएगा। इन जोनों पर सफाई व्यवस्था की देखरेख के लिए एक-एक दरोगा भी लगाया है। जोन एक में पवन कुमार, 3 में राजेंद्र तथा 4 में लीलाराम को लगाया गया है। जबकि जोन 2 में अभी किसी को नहीं लगाया गया। ये टैंपों सुबह 6 से 11 तथा शाम को 3 से 6 बजे तक शहर के कूड़ कचरे को उठाकर लाएंगे। जबकि पांचवां टैंपों का अतिरिक्त के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

जोन न.1
रावतुलाराम चौक से मसानी चौक का उत्तर दिशा की हिस्सा जोन एक में शामिल किया गया है। इसमें छाजुपुरम, आदर्श कॉलोनी, अनाम मंडी, दिवान कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, आदर्श नगर, मास्टर कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी आदि शामिल हैं।

जोन न.2
जोन न. 2 पर राव तुलाराम चौक से मसानी चौक, मसानी चौक से आजाद चौक होते हुए दर्जियान गली तक, दर्जियान गली से ब्रहमचारी रोड़ होते हुए सतनाली चौक तक, सतनाली चौक से रावतुलाराम चौक तक का हिस्सा जोन नंबर दो में शामिल किया गया है।

जोन न.3
मसानी चौक से आजाद चौक होते हुए भाई राम सिंह की कोठी तक, भाई रामसिंह की कोठी से मोदाश्रम, डाइट एवं कुम्हारान का मोहल्ला होते हुए मसानी चौक तक का हिस्सा जोन तीन में शामिल किया गया है। इस जोन में मोहल्ला जवाहर नगर, पड़ाव, चौक, बिढाट, भूरीवाल, कोकोबंगड़ी, नाथूवाला आदि शामिल है।

जोन 4
सतनाली चौक से ब्रहमचारी रोड़ होते दर्जियान गली मोड़ का दक्षिण का हिस्सा जोन 4 में शामिल किया गया है। दर्जियान गली से कैंची मोड़, कैंची मोड़ से सतनाली चौक तक जोन 4 होगा। इसके अंदर मोहल्ला वाल्मीकि, खटीकान, हरिजन, सैैनीपुरा, शिवकॉलोनी, ढाणी गुर्जरोसं एवं मंढ़ीवाला शामिल हैं।

महेंद्रगढ़ सफाई में हो नंबर वन
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि वो स्वतंत्रता दिवस तक महेंद्रगढ़ को सफाई के मामले में हरियाणा में नंबर वन बनाना चाहते हैं। जो शहर एवं गांव स्वच्छता के तौर पर अव्वल बनेगा उसे 15 अगस्त को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इच्छा जताई कि स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता अभियान पर शहर को मिलने वाला अवार्ड महेंद्रगढ़ के नाम हो।
विज्ञापन


नगर पालिका के सामने चुनौति
सरकार ने नगरपालिका को नगर की सफाई से संबंधित सभी सुविधाएं प्रदान कर दी हैं। अभी नगरपालिका के सामने 15 अगस्त तक सफाई के मामले में प्रदेश में नंबर वन होना एक चुनौती है। पालिका के पास इस समय 4 ट्रैक्टर, 5 ऊंट गाड़ी, 5 टैंपो तथा 94 में सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा नपा चेयरपर्सन रीना बंटी ने शहर के 15 वार्डों में लगभग 100 छोटे कूड़ेदान जल्द लगाने की बात कही है। वर्तमान में शहर जगह-जगह गंदगी के ढेरों से अंटा पड़ा है। पालिका के पास लगभग डेढ़ महीना शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें