फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के लिए सीएम अनाउंसमेंट से मिलेगी राशि, 79 लाख की पहली किश्त मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर में नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से पत्र जारी करके सीएम अनाउंसमेंट के तहत विभाग ने कैमरों के लिए 79 लाख की पहली किश्त मंजूर कर ली है, जिसे जारी करने के लिए निगम से चयनित सभी प्वाइंट की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीटीपी केके वार्ष्णेय ने प्रमोशन पाकर एक्सईएन बने मंजीत दहिया को जल्द रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ भेजने के लिए कहा है।

बता दें कि पिछले साल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान खूब हिंसा और आगजनी हुई थी। इसके चलते शहर में सीसीटीवी कैमरों की काफी कमी महसूस की जा रही थी। खुद सहकारिता मंत्री और स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर ने निगम, पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को साथ लेकर शहर के अंदर 25 प्वाइंट चिह्नित किए थे।
विज्ञापन


निगम ने दिल्ली की एजेंसी को ढाई करोड़ में कैमरों लगाने का ठेका दिया था। निजी एजेंसी के मुताबिक टेंडर की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत राशि काम चालू होने ही निगम को देनी थी। अधिकारियों के आश्वासन पर कंपनी ने अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, दिल्ली बाईपास और शीला बाईपास पर कैमरे लगाकर चालू कर दिए, जबकि कोर्ट परिसर के बाहर कैमरा लगा दिया, लेकिन बीएसएनएल की लाइन से कनेक्शन न होने के कारण अभी तक चालू नहीं हुआ है। अन्य जगह कंपनी ने राशि न मिलने के कारण कैमरे लगाने से इन्कार कर दिया।

अमर उजाला की ओर से 1 जुलाई के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया। बताया कि एक तरफ शहर में वारदात हो रही हैं, दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रशासन गंभीरता नहीं बरत रहा है।
विज्ञापन


15 दिन में शुरू करवा देंगे कैमरे
सीसीटीवी कैमरों के लिए सीएम अनाउंसमेंट के तहत मुख्यालय से बजट आना है। मुख्यालय से पत्र आया है कि 79 लाख की पहली किश्त मंजूर हो गई है। जिसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। 15 दिन के अंदर कंपनी से बात करके ज्यादा से ज्यादा कैमरों को चालू करवा दिया जाएगा।
केके वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें