फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद इलाज करा पहुंचा एटीएम लूटने, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद इलाज करा पहुंचा एटीएम लूटने, पुलिस ने मौके से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सड़क हादसे में घायल होने के बाद नशे में धुत एक युवक रविवार रात को सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद शातिर जींद बाईपास स्थित एक एटीएम में घुस गया और उसे तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सिपाही बलजीत ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूप में किसी ने सूचना दी कि जींद बाईपास स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में एक चोर घुसा हुआ है। आरोपी केबिन के अंदर एटीएम तोड़कर उसमें चोरी करने का प्रयास कर रहा है। तभी कंट्रोल रूम से सभी पीसीआर और राइडर को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर आरोपी हथौड़े और छैनी से एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी पुलिस ने केबिन के अंदर से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान भिवानी के बवानीखेड़ा पुर निवासी मंदीप के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से हथौड़ा और छैनी बरामद की है। जांच अधिकारी बलजीत का कहना है कि आरोपी अपने मंसूबों के कामयाब नहीं हो सका है। वह एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी उसे दबोच लिया गया। एटीएम के अंदर रखा कैश सुरक्षित है। इस संबंध मेें संबंधित बैंक के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन


रात को बाइक पर हुआ था एक्सीडेंट
जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। क्योंकि उसने स्मैक का नशा कर रखा है। हालांकि आरोपी ने बताया कि उसका रविवार रात को बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। वह खुद की बाइक पर सवार था। इसके बाद आरोपी ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। यहां से उपचार लेने के बाद वह वारदात करने पहुंचा था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में आरोपी के प्रवेश के रिकार्ड की भी जांच की है। लेकिन आरोपी को अपनी बाइक के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

रात को दोस्तों के साथ की थी पार्टी
पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार रात को मंदीप ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। यहां पार्टी करने के बाद वह बाइक लेकर चला गया था। हालांकि आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह बाइक लेकर कहां जा रहा था। अब पुलिस आरोपी के दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। वहीं, पुलिस का मानना है कि आरोपी को हथौड़ा और छैनी उसके दोस्तों ने ही मुहैया करवाई है। आरोपी के होश में आने के बाद उससे दोस्तों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दो महीने पहले ही ज्वाइन की थी निजी कंपनी
सूचना मिलने के बाद पुलिस के पास पहुंचे आरोपी के भाई ने बताया कि मंदीप काफी समय से नशे का आदी है। उसे दो महीने पहले ही गुरुग्राम की एक कुरियर कंपनी में नौकरी पर लगवाया गया था। रविवार रात को भी वह गुरुग्राम से ही रोहतक आया था। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी का भाई पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें