फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आया : डॉ. अशोक तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
बेरी स्थित भागलपुरी चौक पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का उनकी जन्मस्थली हल्का बेरी में पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रो. कुलताज सिंह ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में शासित भाजपा सरकार का असली चेहरा जो कि गरीब और किसानों की दुश्मन के तौर पर उभर कर आ रहा है, उसका खामियाजा इस सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना होगा। निहत्थे किसानों पर गोली चलवाना भाजपा की प्रदेश में ही नही देश में भी जमानत ना बचा पाने का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि आज इस झूठी और जुमलेबाज सरकार से हर वर्ग परेशान है और इनकी गलत नीतियों से हर कार्य-क्षेत्र ठप्प पड़ा है। जनता को खुशहाल भविष्य के लिए आज केवल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। जो की गांधीवादी विचारधारा पर चलते हुए सबको साथ-लेकर चलने में विशवास रखती है। इस अवसर पर राज पहलवान, सत्यवान दहिया, रमेश नम्बरदार, अमरजीत, निरंजन, संजीव कादियान, प्रवीण सुलड़, संजय बेरी, सतपाल बेरी, ज्ञान डीघल, मनोज मास्टर, जगत पहलवान, आनंद शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें