फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले के 68 केंद्रों पर 30,826 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1894 रहे गैर हाजिर

विज्ञापन
सीईटी के परीक्षा के चलते रोहतक के बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले में शनिवार को सीईटी के सुबह व शाम के दोनों सत्रों में 68 परीक्षा केंद्रों पर कुल 32,720 परीक्षार्थियों में 30,826 ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षाओं में से कुल 1894 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई।
झज्जर व भिवानी जिले के परीक्षार्थी सुचारु परिवहन सेवा के चलते समय रहते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों परीक्षाओं में 17 परीक्षार्थियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह भी रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने शनिवार को परीक्षा केंद्र पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां परीक्षा शांतिपूर्वक होने के लिए बेहतर व्यवस्था को श्रेय दिया। जिले में निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। पुलिस के जवान जगह-जगह मुस्तैद रहे। बाहरी लोगों को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

सीईटी के लिए परीक्षार्थियों के आगमन के साथ ही शनिवार सुबह से ही शहर में हलचल शुरू हो गई। देर शाम तक आवागमन बना रहा। सुबह के सत्र में 16,360 परीक्षार्थियों में 15,426 युवाओं ने परीक्षा दी। 934 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। शाम के सत्र में 16,360 परीक्षार्थियों में 15,400 ने परीक्षा दी और 960 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें