फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में 304 विद्यार्थियों ने दी बीएससी की प्रवेश परीक्षा, 171 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय, बीएससी स्टेटिस्टिक्स चार वर्षीय व कॉमन एंट्रेंस टेस्ट बीएचएमसीटी, बीटीटीएम, एमएचएमसीटी व बीबीए हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षाएं ली गईं। परीक्षा में 304 विद्यार्थी उपस्थित व 171 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि व चीफ कंसलटेंट एग्जामिनेशंस डॉ. महाबीर धनखड़ ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। 12 जून को बीसीए चार वर्षीय कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा सुबह 10 से 11.15 बजे तक, बीए इकोनॉमिक्स चार वर्षीय की परीक्षा दोपहर 12:30 से 1:45 बजे तक व बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें