फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हड़ताल के बीच बारिश से सड़कों पर बहा 300 टन कूड़ा

Sun, 09 Aug 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
51-माता दरवाजा चौक पर बारिश के बाद फैला कचरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व स्थायी भर्ती की मांग को लेकर चल रही नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। बारिश के बीच सड़कों पर करीब 300 टन कूड़ा बह गया। इस तरह शहर से कूड़े के ढेर तो शहर से हटते दिखाई दिए।
शनिवार को 642 में से 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से तीसरे दिन अध्यक्ष शंभू टांक इकाई प्रधान इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक हड़ताल जारी रहेगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने संघ के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद घोषणा कर दी है। सरकार तीन दिनों में 1 मई से 14 मई तक चली हड़ताल में हुए समझौते संबंधी मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर हड़ताल आगे जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल में अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि सरकार को अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। इस दौरान अशोक थोरिया, रवि चड्डा, शंकर टांक, भीम चावरिया, राजकुमार टांक व अन्य उपस्थित रहे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने हड़ताल अगले तीन दिन तक जारी रखने की घोषणा की है। अब कर्मचारी मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद भी नगर निगम की ओर से रात के समय कचरा उठान कराया जा रहा है ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। शहर को स्वच्छ व सुंदर रखना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
- सत्येंद्र दुहन, आयुक्त, नगर निगम रोहतक

51-माता दरवाजा चौक पर बारिश के बाद फैला कचरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें