फोटो नंबर- 26ट्रायल के दौरान कोच व अतिथि के साथ वॉलीबॉल खिलाड़ी। स्रोत-कोच
- फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
नारनौल। गांव डेरोली अहीर में आयोजित जिलास्तरीय वॉलीबॉल के ट्रायल में करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 15 महिला व 15 पुरुष सहित कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी हरियाणा राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन सोनीपत में 6 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा।
वालीबॉल एसोसिएशन के जिला प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में से महिला व पुरुष दोनों टीमों से 3-3 खिलाड़ी स्टैंडबाई रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे।