फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में 30 मिनट की तोड़फोड़, लाठी-डंडों व रॉड से हमले में तीन घायल

विज्ञापन
सनसीटी के पीछे ‌बिजली कंपनी के कार्यालय पर हमलावरों के हमले में कर्मी का पैर टूट गया। अमर उजाला
विज्ञापन
सनसिटी के पीछे मकड़ौली खुर्द गांव में शुक्रवार देर रात हमलावरों ने एक ठेका कंपनी के बिजली कर्मियों के दफ्तर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेखौफ लाठी-डंडे व रॉड से करीब 30 मिनट तक तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की। इसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पीजीआई में उपचार कराया गया। हमले में तीन वाहन, सीटीटीवी कैमरे, आरओ प्लांट, एलईडी आदि क्षतिग्रस्त हो गए। हमले की रिकॉर्डिंग नष्ट करने के लिए हमलावर कैमरे की डीवीआर, छह बिजली मीटर और कुछ कागजात ले गए। कंपनी मैनेजर ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

बिजली निगम के सब अर्बन डिविजन के सब डिविजन में एक कंपनी ने मरम्मत कार्य के लिए ठेका है। उसके लाइनमैन का दफ्तर सनसिटी के पीछे मकड़ौली खुर्द में है, जहां बिजली निगम का लाइनमैन भी तैनात है। कंपनी मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में काम खत्म होने के बाद लाइनमैन विकास, आकाश, शक्ति, मंगत व गोपी कमरे में सो रहे थे। करीब 11 बजे कंपनी कर्मी गुरमीत ट्रैक्टर से आया और ट्रैक्टर को दफ्तर के सामने खड़ा करने लगा। तभी पीछे से सफेद रंग की कार आकर रुकी और उसमें से उतरे दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गुरमीत से ट्रैक्टर हटाने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। जब तक गुरमीत ने मदद के लिए आवाज लगाई तब तक हमलावर कार से भाग गए। इसके बाद फिर सभी साथी कमरे में सो गए। करीब पौन घंटे के बाद लाठी-डंडे व रॉड लेकर आए 14-15 लोगों ने हमला बोल दिया। मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे हमलावरों ने बेखौफ होकर करीब 30 मिनट तक तोड़फोड़ की। इस दौरान कर्मियों पर लाठी-डंडों से प्रहार भी किया। इसमें शक्ति का पैर व आकाश का हाथ टूट गया। हृदेश को गुम चोटें आई हैं। हमलावरों ने एलईडी, आरओ प्लांट, तीन दोपहिया वाहन, घरेलू सामान आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, हमलावर जाते-जाते हमले का सुबूत नष्ट करने के लिए कैमरे की डीवीआर ले गए। आरोप है कि हमलावर छह मीटर और जरूरी कागजात भी ले गए हैं। कंपनी मैनेजर ने तुरंत फोरमैन को पूरे मामले की सूचना देकर घायलों को पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट के साथ कंपनी मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
कंपनी मैनेजर ने कहा जेई दी घटना की जानकारी
कंपनी मैनेजर ने बताया कि पूरे मामले से जेई ओम को सुबह ही अवगत करा दिया। वहीं, जेई ने कहा हमला और तोड़फोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बिजली निगम के लाइनमैन नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि उन्होंने नसीरपुर गांव से छह मीटर उतारे थे, जो हमलावर ले गए हैं। इसके अलावा कई जरूरी कागजात भी नहीं मिल रहे हैं, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

एक ठेकेदार के कर्मियों पर हमला किया गया है। इससे बिजली निगम को कोई लेना देना नहीं है। पीड़ित अपना मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई करें। यदि निगम की जरूरत होगी तो मदद की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश, एसडीओ, सब अर्बन
शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शमशेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें