फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मंच, 3 घंटे, 300 संत-सेलिब्रिटी देंगे भाईचारे का संदेश

Sun, 03 Apr 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सदभावना मीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहां से दंगों की शुरुआत हुई, अब वहीं से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। दंगों से बिगड़े सामाजिक सौहार्द को कायम करने के लिए रविवार सुबह रोहतक की नई अनाज मंडी से शांति और भाईचारेे का आह्वान किया जाएगा। यहां होने वाले प्रदेशस्तरीय सद्भावना सम्मेलन के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच से 300 संत-सेलिब्रिटी 3 घंटे तक शांति का आह्वान करेंगे। मंच के दाईं ओर लोक कलाकार और हास्य कलाकार बैठेंगे तो बाई ओर 36 बिरादरी के प्रबुद्ध और खाप प्रतिनिधि बैठेंगे। सम्मेलन में स्वामी रामदेव के अलावा हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। किसी भी राजनेता को मंच से नहीं बोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरएसएस सहित 25 सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में सामाजिक समरसता मंच हरियाणा की ओर से हो रहे सम्मेलन की शुरुआत संतों द्वारा संयुक्त पूजन विधि से होगी। सुबह 9 से 10 बजे तक प्रदेशभर से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरेंगे। इसके बाद तीन घंटे के लिए सभी संतों का सौहार्द आह्वान शुरू होगा। सम्मेलन में हरियाणा के अलावा पंजाब और उत्तरप्रदेश से भी एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। वीआईपी और एक लाख लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब 400 कार्यकर्ता संभालेंगे।

ये संत और हस्तियां देेंगी संदेश
सुबह 10 बजे, मुख्य मंच से सबसे पहले गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद संबोधित करेंगे। फिर जूनापीठाधीश्वर के स्वामी अवधेशानंद, क्रांतिकारी राष्ट्र संत जैन मुनि तरुण सागर, द्वारिका शारदा के पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज संदेश देंगे। पहलवान योगेश्वर दत्त, संग्राम सिंह, गायिका हिमानी कपूर, क्रिकेटर जोगेंदर शर्मा, क्रिकेटर चेतन शर्मा, महंत चांदनाथ, डॉ. शास्वता नंद, अभिनेता सतीश कौशिक, शतरंज खिलाड़ी अनुराधा बैनीवाल, राधा स्वामी दिनोद वाले हुजूर कंवर सिंह, स्वामी परम चैतन्य, महंत कपिलपुरी, महंत कर्णपुरी, स्वामी कालीदास, खरखौदा के स्वामी रामानंद और मुरथल से स्वामी दयानंद पहुंचेंगे।
विज्ञापन


नेता आएंगे, लेकिन बोलेंगे नहीं
हालांकि सम्मेलन के लिए किसी राजनेता को निमंत्रण नहीं दिया गया है, लेकिन किसी के आने पर रोक भी नहीं है। आयोजकों की मानें तो किसी भी राजनेता को मंच पर जगह नहीं दी जाएगी और न ही बोलने दिया जाएगा। हालांकि कई राजनेताओं के आने की चर्चा जरूर है।

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दिया न्यौता
शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने प्रदेशभर के लोगों को सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। संदेश में म्हारा हरियाणा-सबका हरियाणा के नारे को बुलंद किया। कहा, राम-राम, मैं भी तीन अप्रैल के सद्भावना सम्मेलन में रोहतक आ रहा हूं और आप भी जरूर आएं।

सोशल मीडिया पर खासा उत्साह
‘सद्भावना सम्मेलन’ को लेकर सोशल मीडिया पर भी खासा उत्साह है। फेसबुक और ट्विटर पर रोजाना हजारों लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। फेसबुक पर करीब 35,000 से भी ज्यादा लोग मुहिम को लाइक कर चुके हैं। यू-ट्यूब पर अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित फिल्म निर्माता सतीश कौशिक, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, मेजर जनरल जीडी बक्शी, हरियाणवी कवि अरुण जैमिनी, गायक गजेंद्र फौगाट, लोक कलाकार जगबीर राठी, गायिका हिमानी कपूर के अलावा कई संतों ने आह्वान किया है। इन वीडियो को अब तक लगभग 90,000 लोग देख चुके है।

1000 कार्यकर्ता संभालेंगे कमान
सम्मेलन में भोजन, पानी, प्रसाधन, चिकित्सा आदि जन सुविधाओं को संभालने की जिम्मेदारी 25 सामाजिक संस्थाओं की रहेगी। इसके लिए 1000 कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें संत निरंकारी मंडल, बेटी बचाओ आंदोलन, प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर अभियान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्तदान जागृति मंच, यूथ इंडिया एसोसिएशन, लावारिस पीड़ित पशु संघ, विपुल हेल्प फाउंडेशन, अनाज मंडी एसोसिएशन, फल विक्रेता एवं सब्जी विक्रेता संघ, महावीर जैन चैरिटेबल सोसाइटी, हरियाणा यूथ फाउंडेशन, आपके साथ और एमएसजे चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें