फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटोली गांव में 15 दिन में 28 मौत से प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना महामारी के दौरान रोहतक खंड के टिटोली गांव में बीते 15 दिनों 28 लोगों की मौत की खबर से प्रशासन में हड़कंप है। उपायुक्त ने रोहतक बीडीपीओ को गांव के लोगों को समझाने व कोरोना का टेस्ट कराने के साथ टीकाकरण करवाने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

गांव वाले अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके परिजनों की मौत कोरोना से हुई है। उनका कहना है कि मोबाइल टावर के कारण ही मौत हो रही है। इसके विरोध में बुधवार को टावर गिराने की धमकी भी दी है। चौकी प्रभारी की ओर से इस बात की जानकारी आला अधिकारी को दी गई है।
चौकी प्रभारी का कहना है कि गांव के लोगों की हुई मौत से रोष है। इसके विरोध में वह टावर को हटाना चाहते हैं। गांव में मुनवादी की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के बारे में लोगों को बताया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जागरूक
गांव में संक्रमण न बढ़े इसके लिए पुलिस की टीम ने गांव में खुली दुकानों को बंद करवा दी है। कहीं पर भी लोग ताश खेलते हुए या हुक्का पीते हुए मिलते हैं तो उनको हिदायत देकर घर भेज दिया जाता है। सदर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गांव में आती है।
टीम लोगों का सैंपल लेने के साथ टीकाकरण भी कर रही है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनसे टेस्ट कराने की अपील भी की जा रही है।
स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ की ओर से रोजाना सुबह और शाम के समय ट्रैक्टर ट्राली के अंदर हवन-यज्ञ करते हुए गांव की हर एक गली में धूमनी दी जाती है। ताकि कोरोना संक्त्रस्मण को फैलने से रोका जा सके। यही नहीं वॉलंटियर्स द्वारा गांव के लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के प्रति प्रेरित व जागरूक किया जाता है।
टिटोली गांव में लगातार हुई मौत की सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम गांव में लगा दी गई है। लोगों का सैंपल लेने के साथ ही टीकाकरण कराया जा रहा है। गांव वालों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

-कैप्टन मनोज कुमार, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें