फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन साइकिल खरीदने का झांसा देकर साढ़े 28 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की संजय कॉलोनी के युवक को ऑनलाइन साइकिल खरीदने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने साढ़े 28 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में संजय कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके पास दो मोबाइल नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने कहा कि वह आपकी साइकिल खरीदना चाहता है, जिसकी सूचना व फोटो ऑनलाइन डाली गई है। पैसे ऑनलाइन खाते में डाल देता हूं, अकाउंट नंबर दे दीजिए। पीड़ित ने कहा कि वह फोन व गूगल पे चलाता है। इसके बाद आरोपी ने उसके पास लिंक भेज दिया। उसने लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उसके खाते से एक बार 19 हजार व दूसरी बार 9500 रुपये कट गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें