जिले में शनिवार को 275 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 310 हो गई है। वहीं राहत की बात है कि स्वास्थ्य विभाग ने किसी नए मरीज की कोरोना उपचार के दौरान मौत की पुष्टि नहीं की है। जिले में 5.47 प्रतिशत के हिसाब से जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है और अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 22253 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2061 हैं। वहीं इसमें से 63 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1998 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 3219 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले का रिकवरी प्रतिशत 88.62 चल रहा है और अभी तक 19788 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 404 है।
152543 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 152543 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि शनिवार को 1602 को पहली व 625 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई।
411 बेड पर 371 मरीज भर्ती
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 411 बेड आरक्षित हैं और 371 मरीज भर्ती हैं। ऐसे फिर सवाल उठ रहा है कि रिक्त बेड पर मरीजों को भर्ती क्यों नहीं हो रही, जबकि बाहर मारामारी है।
तीन साल की लड़की से लेकर 80 साल तक का बुजुर्ग संक्रमित, गांवों में अधिक मरीज
जिले में तीन साल की लड़की से लेकर 80 साल के बुजुर्ग को भी कोरोना का संक्रमण हुआ है, इनमें गांवों में मरीजों की संख्या अधिक है। इसमें इंद्रप्रस्थ, एकता कॉलोनी, महम, सेक्टर एरिया, सांघी, मॉडल टाउन, एमडीयू कैंपस, इंद्रा कॉलोनी, जनता कॉलोनी, मोखरा, आंवल, मुरादपुर टेकना, बसाना, निगाना, कलानौर, लाहली, गिझी, भैसरू, ईस्माइला, फरमाना, लाखनमाजरा, नांदल, बोहर, पहरावर, रामगोपाल कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, संजय कॉलोनी, समर गोपालपुर, प्रेम नगर, आजाद गढ़, मेडिकल कैंपस, मुरादपुर टेकना, किलोई, भालौठ, पाकस्मा, सुखपुरा, खरैंटी, खिड़वाली, भालौठ, चुन्नीपुरा, लाखनमाजरा, सुंदरपुर, निंदाना, भैणी सुरजन, सीसर, गांधरा, गांधी नगर, भराण, गिरावड़ आदि में संक्रमित मिले हैं।