रोहतक। बरोदा उप चुनाव को लेकर भाजपा मैदान में उतर आई है। सांसद, मंत्री व विधायकों से लेकर पार्टी के 27 पदाधिकारी हलके के 54 गांवों में संवाद करेंगे। हर नेता को दो-दो गांव की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला हलके के सबसे बड़े गांव भैंसवाल कलां व बरोदा में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। वहीं, बुधवार को दिल्ली में सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। मीटिंग में बरोदा सीट से प्रत्याशी के चयन पर मंत्रणा होगी। खुद प्रदेश अध्यक्ष ने रोहतक में उप चुनाव के लिए गठित उप समिति की मीटिंग में यह जानकारी दी।
धनखड़ ने कहा कि बरोदा उप चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती व भाजपा-जजपा के लिए जींद उप चुनाव की तरह एक अवसर है। गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा, लेकिन चुुनाव चिह्न भाजपा का होगा। इसके लिए रोहतक में उप चुनाव समिति की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में बरोदा हलके के 54 गांव में भाजपा के बड़े नेता जाएंगे। एक सवाल के जवाब में धनखड़ ने कहा कि किसान तीन नए कृषि कानूनों को लेकर संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। जहां तक एमएसपी को कानूनी तौर पर तय करने का सवाल है, यह व्यवहारिक नहीं है। उदारहण के तौर पर मंडियों में बाजरा सरकार 2150 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रही है। सरकारी खरीद बंद होने के बाद बाजरे के भाव कम या ज्यादा हो सकते हैं। किसान बहुत समझदार है, यह बात उसे पता है। इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार व शमशेर खरकड़ा भी मौजूद रहे।
बरोदा हलके यूं लगाई गई ड्यूटी
नेता गांव
कृषि मंत्री जेपी दलाल कैहल्पा व कथुरा
राज्य मंत्री कमलेश ढांडा छिछड़ाना व मिजार्पुर खेड़ी
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सिकंदरपुर माजरा व बली
रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा मदीना व ठसका
दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान- रामगढ़ व रिंढाणा
सिरसा के जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला ढुराना व मुंडलाना
सुभाष बराला बरोदा व भैंसवाल कला
कृष्ण लाल पंवार बिचपड़ी व छतहैरा
शमशेर खरकड़ा पुट्ठी व मोई
सुरेंद्र पूनिया गांव जसराना व गुमाना
सतीश नांदल आहुलाना व भैसवान खुर्द
विक्रम कादयान गंगाना व भावड़
जसवीर देशवाल बुटाना व कोहला
डीपी वत्स भंडेरी व छपरा
आजाद नेहरा आंवली व रभड़ा
राजू मोर रिवाड़ा व मातंड
सुरेंद्र अहलावत राणा खेड़ी व जागसी
वेदपाल एडवोकेट भाडौती खास व जवाहरा
रणबीर बुसाना व शामड़ी
कैप्टन भूपेंद्र रामगढ़ महमूदपुर व सिवानका
बलवान दौलतपुरिया सिरसाढ़ व अहमदपुर माजरा
बच्चन सिंह आर्य बनवासा व ईशापुर खेड़ी
डॉ. दिनेश बिलबिलान व नुरन खेड़ा
विधायक महिपाल ढांडा घड़वाल व निजामपुर
डॉ.ओपी पहल छिछड़ाना व माहरा
सुनीता दुग्गल व तीर्थ राणा रुखी
धर्मपाल मकडौली व तीर्थ राणा कटवाल
धर्मपाल मकड़ौली- खानपुर खुर्द
सुनीता दुग्गल धनाना