फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 27 थोक कचरा उत्पादकों ने कूड़ा निस्तारण के लिए निगम से किया अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के 27 थोक कचरा उत्पादकों ने कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम से अनुबंध किया है। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों पर निगम ने सख्ती भी बढ़ाई है। नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने वालों व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 8 चालान 4300 रुपये के किए।
विज्ञापन

इसमें 4 चालान 800 रुपये के गंदगी फैलाने वालों और 4 चालान 3500 रुपये के सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले पर किए। जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी की अध्यक्षता में थोक कचरा उत्पादकों से बैठक भी की जा रही है। अभी तक 27 थोक कचरा उत्पादकों ने निगम के साथ अनुबंध किया है। नगर निगम की ओर से अवलोकन करने पर थोक कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्कूल, कालेज, बड़े संस्थान आदि) की सूचित तैयार की गई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन अलग-अलग के साथ बैठक आयोजित कर कूड़ा निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। कोई भी थोक कचरा उत्पादक नगर निगम के साथ विधिवत अनुबंध कर सकता है। सफाई कार्य को लेकर नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता ने बैठक भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें