24-रोहतक के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं में उ
रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजकीय विद्यालयों के 26 विद्यार्थियों ने आईआईटी-जेईई एवं नीट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने रोहतक का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया है। इनमें अक्षित हुड्डा, काश्वी राठी, अनंत मलिक जैसे कई विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने सुपर-40 पहल की सराहना की। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने विश्वास जताया कि यह पहल अधिक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाएगी। इससे वे अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, प्राचार्य सुनीता अहलावत सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।