फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 एमएम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आज भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसूून की पहली बारिश मंगलवार सुबह राहत देने वाली रही। गर्मी व उमस से राहत के साथ मौसम को ठंडा बनाने का काम किया। बारिश से तापमान में कुछ कमी आई है। बुधवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में मंगलवार सुबह करीब 25 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से सुहावने बने मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। मंगलवार को बारिश के बाद दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह अधिकतम 30.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में और कमी आना संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें