06 एमडीयू के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग
- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए दो खेलों के लिए आर्चरी का ट्रायल किया गया। योग ट्रायल जिम्नेजियम हॉल में आयोजित हुआ। आर्चरी ट्रायल में 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रिकर्व, कंपाउंड इवेंट आयोजित किए गए। इसके अलावा मलखंभ की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित होनी थी लेकिन प्रतियोगिता में किसी भी कॉलेज ने भाग नहीं लिया। इस कारण प्रतियोगिता नहीं हुई।
आर्चरी के ट्रायल पहले सितंबर में आयोजित किए गए थे लेकिन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की नई नियमावाली के तहत सोमवार को ट्रायल दोबारा से आयोजित हुए। खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है और मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
संवाद
06 एमडीयू के खेल मैदान पर अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी