उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक 2218.56 मीट्रिक टन (एमटी) धान व 2151.65 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई है। शनिवार को जिले में 478.7 मीट्रिक टन व 309 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई।
अजय कुमार ने बताया कि जिला में रोहतक, महम व सांपला मंडियों में 2218.56 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। रोहतक मंडी में 1811.16 मीट्रिक टन ग्रेड-ए किस्म का धान, महम मंडी में 198.10 मीट्रिक टन 1509 किस्म का धान व सांपला मंडी में 209.30 मीट्रिक टन 1509 किस्म का धान खरीदा गया है। मंडियों से उठान का कार्य भी जारी है। जिला की मंडियों में अभी तक खरीद एजेंसियों की ओर से 2151.65 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई। कलानौर मंडी में अब तक 236.95 मीट्रिक टन, महम मंडी में 1256.50 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 82.30 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 575.90 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है।