फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी विश्वकप के लिए भारतीय महिला टीम का एमडीयू में ओपन सेलेक्शन ट्रायल के माध्यम से होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आगामी सात से दस मार्च तक भारतीय महिला कबड्डी टीम का चयन होगा। यह चयन इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन की ओर से आयोजित कबड्डी विश्व कप के लिए होगा। इस चयन प्रक्रिया में देश की कोई भी महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकती है। 42 महिला खिलाड़ियों को कैंप के लिए चयन किया जाएगा। ओपन सेलेक्शन ट्रायल में चयनित सभी खिलाड़ियों का आगामी 20 मार्च से दो अप्रैल तक एमडीयू के खेल प्रांगण में कैंप लगेगा। इस कैंप के बाद फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

मलेशिया के मिलाका शहर में आगामी छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक कबड्डी विश्वकप होना है। विश्वकप में 37 देशों की 32 पुरुष टीमें व 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि महिला टीम का चयन रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के चयन के लिए न्यू कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी ओपन सेलेक्शन ट्रायल में पहुंचेंगे। इस चयन प्रक्रिया के दौरान मोरिसिस से कैप्टन हरीश कुमार, न्यू कबड्डी संघ के प्रधान सरनेश कुमार, महासचिव एमवी प्रसाद बाबू, चेयरमैन एमएस वैंकेटेश, कोषाध्यक्ष शिव शंकर सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें