फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस ने पीजीआई में जुटाए साक्ष्य, आज श्मशाम से निकाला जाना है नजवात का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। साइकल यात्रा के दौरान सड़क पर कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण फंसी एंबुलेंस में नवजात शिशु की मौत मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर बुरी तरह घिर गए हैं। पुलिस में केस दर्ज होने व मामले की उच्चाधिकारियों से जांच कराने के निर्देश जारी होने के बाद वीरवार को सोनीपत पुलिस रोहतक पहुंची। यहां पीजीआईएमएस में अतिरिक्त एसपी की टीम ने तथ्य जुटाए। शुक्रवार को पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इसके लिए दफनाए गए शव को जमीन से निकाला जाएगा। इधर, नवजात के पिता ने कार्यकर्ताओ की भीड़ के कारण एंबुलेंस को पौने घंटे तक रोकने की वजह से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।
वीरवार को सोनीपत पुलिस की एक टीम दिन भर रोहतक में जमी रही। नवजात शिशु की मौत मामले में छानबीन के बाद उसके शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। इसके लिए शीला बाइपास स्थित रामबाग श्मशाम में दफनाए गए नवजात के शिशु के शव को निकालना था। हिंदू परंपरा के चलते शाम ढलने की वजह से दफनाया गया शव नहीं निकाला जा सका। अब शव शुक्रवार को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता जितेंद्र का आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ में एंबुलेंस फंस गई। इस कारण उसके बच्चे की मौत हुई। उसका कहना है कि उनका बच्चा बीमार था। वह सोनीपत के एक अस्पताल में दाखिल था। बच्चे की गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सोनीपत से चलने तक बच्चा जीवित था। रास्ते में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ साइकल यात्रा जा रही थी। चौथे चरण के पहले दिन कुंडली बार्डर से हजारों कार्यकर्ता गन्नौर की तरफ जा रहे थे। इस भीड़ में एंबुलेंस को करीब पौने घंटे तक रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें