फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का कोई ताला टूटा न अलमारी, दो लाख कैश, 340 ग्राम सोना हो गया चोरी
विज्ञापन

परिवार बोला, हमें कुछ नहीं कहना, पुलिस को मामला घरेलू होने का अंदेशा
-आर्य नगर के मकान से लाखों की नकदी व जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा सच
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
शहर के आर्य नगर इलाके में एक मकान से दो लाख कैश व 340 ग्राम सोना चोरी हो गई। चोरी भी ऐसे हुई कि न घर का कोई ताला टूटा न अलमारी। परिवार इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मीडिया से कहा कि हमें कुछ नहीं कहना। पुलिस इस मामले को संदिग्ध बताते हुए घरेलू विवाद का अंदेशा जता रही है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

आर्य नगर पुलिस ने हरी नगर निवासी सुशील सचदेवा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। इसमें कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति घर से लाखों की नकदी-जेवर चुरा ले गया। इसमें दो लाख रुपये नकद, 120 ग्राम की तीन सोने की चेन, 80 ग्राम के सोने के दो नेकलेस, 50 ग्राम की आठ अंगूठियां, 80 ग्राम के दो कड़े, 10 ग्राम के दो जोड़े टॉप्स शामिल हैं। केस के जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल अचल ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद टीम मौक पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान घर में किसी तरह के ऐसे निशान नहीं मिले, जिनके आधार पर चोरी की पुष्टि हो सके। कहीं कोई ताला नहीं टूटा, अलमारी सेफ मिली। घर में अन्य जगह भी सामान ठीक-ठाक मिला है। घर में दो भाई, उनकी पत्नी, बच्चे व माता-पिता रहते हैं। सारी ज्वेलरी एक ही जगह रहती है। घर की चाबियां परिवार की मुखिया के पास होती हैं। चाबी भी गुम नहीं हुई। परिवार का कहना है कि एक महीने पहले ज्वेलरी चेक की थी। उस समय सब ठीक था। अब दोबारा सामान चेक किया तो यह नहीं मिला। ऐसे में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। यह घरेलू विवाद हो सकता है। फिलहाल जांच चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें