किडनी के मरीज को एम्स दिल्ली में भी राहत नहीं
मंगलवार शाम उपचार के लिए दिल्ली एम्स गए दीपू को वहां भी वेंटीलेटर की सुविधा नहीं मिली। एम्स के डॉक्टरों ने भी जगह न होने का हवाला देते हुए मरीज को दाखिल करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि रोहतक में डॉक्टरों ने आश्वासन दिया था कि दिल्ली जाते ही उनके कागज देखकर डॉक्टर मरीज को दाखिल कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वह मरीज को नई दिल्ली में एक दूसरे अस्पताल ले जा रहे हैं।
जवाबदेही किसकी...किसी को पता नहीं...
पीजीआईएमएस की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां जवाब देने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं होता। जब मामले को लेकर पीआर विभाग के डॉ. हरनीत को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में पीआर विभाग में फोन किया गया तो उन्होंने एमएस कार्यालय में सुरेंद्र दुआ से संपर्क करने को कहा। जब सुरेंद्र दुआ से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए बात टाल दी कि उन्हें कोई बात कहने की अनुमति नहीं है।