फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में नहीं पहुंचे शेड्यूल वाले गांवों के किसान, धीमी गति से हुई सरसों खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में नहीं पहुंचे शेड्यूल वाले गांवों के किसान, धीमी गति से हुई सरसों खरीद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अनाज मंडी में शुक्रवार को 400 कुंतल सरसों की खरीद हुई। खरीद कार्य प्रशासन की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही किया गया। गिरदावरी का कार्य पूरा न होने की वजह से किसानों को कागज प्रक्रिया पूरी करने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। अब तक मंडी में 1198 कुं तल सरसों खरीदी जा चुकी है। अनाज मंडी में सरसों की आवक अभी धीमी ही बनी हुई है। किसान अभी सरसों की कटाई व कढ़ाई के कार्य में जुटे हैं। जिले में इस बार 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बिजाई हुई थी। इस बार रबी सीजन के दौरान मौसम अनुकूल रहने की वजह से सरसों की औसत पैदावार होने की उम्मीद है। प्रति एकड़ आठ से 10 कुंतल औसत पैदावार मिल रही है।
विज्ञापन

हैफेड के क्षेत्रीय अधिकारी रामनारायण ने बताया कि शुक्रवार को अनाज मंडी में 400 कुंतल सरसों की खरीद की गई। शेडयूल के अनुसार गांव मौड़ी, पातुवास, मैहड़ा खेड़ी बत्तर,झोझू खुर्द गांवों के किसानों की फसल खरीदी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कागज कार्रवाई पूरी करने वाले और भी कई गांवों के किसानों की सरसों खरीदी गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अब तक अनाज मंडी में 1198 कुंतल सरसों की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में मापतोल की प्रक्रिया कंप्यूटराइज कांटों के जरिए की जा रही है ताकि मापताल में गड़बड़ी की गुंजाइश न रहने पाए। सरसों की यह खरीद 4000 रुपये प्रति कुंतल की जा रही है जबकि मंडी में खुली बोली पर सरसों 3500-3600 रुपये प्रति कुंतल तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें