फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बाढड़ा।
बेरला गांव के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेरला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई बेरला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक मैहड़ा गांव स्थित एक क्रशर पर कार्यरत था। वह क्रशर पर जाने के लिए अपनी बाइक पर घर से निकला था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दीपक की सड़क हादसे में मौत हो गई है और उसका शव गुड़ाना मोड़ के समीप पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें