गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
नेशनल हाईवे 9 पर इस्माइला फ्लाईओवर के पास सोमवार को तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने बाइक चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन दोनों को पीजीआई पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने इस्माइला निवासी शमशेर पुत्र ज्ञानीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भतीजे अमित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अमित की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में इस्माइला निवासी अमित पुत्र भूप सिंह बताया कि वह सोमवार को अपने चाचा के साथ बाइक से रोहतक के लिए निकले थे। जब गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों एक तरफ जा गिरे राहगीरों वह आस-पास के लोगों द्वारा उनको पी पीजीआई आई पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।