फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीएसएफ जवान के परिवार को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बीएसएफ जवान के परिवार को जान का खतरा
विज्ञापन

- गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बीएफएफ से रिटायर्ड एक व्यक्ति ने गांव के कुछ दबंगों से खुद के परिवार की जान को खतरा बताया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, आईजी और एसपी को शिकायत लिखी है।
विज्ञापन

गांव निंदाना निवासी रामफल ने बताया कि वह बीएसएफ से रिटायर्ड है। परिवार के साथ गांव में रहते है। उनका कहना है कि गांव के दो लोगों ने उसके परिवार को खतरा है। इन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है। आरोप है कि यह लोग दबंगई दिखाने के लिए अन्य साथियों को अपने हथियार देते हैं। रामफल ने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास पांच लाइसेंसी हथियार हैं। इन आरोपियों ने कुछ समय पहले रामफल व उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में आरोपियों पर महम थाने में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। रामफल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इनके हथियार जब्त करके इनके लाइसेंस रद्द किये जायें। रामफल ने बताया कि वह इतने परेशान हो चुके हैं कि गांव से पलायन करके रोहतक रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें