फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सूअर घूमता नजर आया तो मालिक पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सूअर घूमता नजर आया तो मालिक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अब शहरवासियों की सूअरों से होने वाली परेशानियों और सुअर से होने वाली बीमारियों से भी लोगों को राहत मिल सकेगी। अब नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता की दिशा में एक और सख्त कदम उठाया है। शहर में अब कही सूअर घूमता नजर आया तो सुअर मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बावजूद भी अगर अमल नहीं हुआ तो नगर परिषद सूअरों को अपने स्तर पर पकड़ने का भी काम करेगी। शहर में इस समय सैकड़ों सुअर घूम रहे हैं इससे आम लोगों को परेशानी भी हो रही है। ये सुअर स्वच्छता अभियान में भी बाधा बन रहे हैं। नगर परिषद की ओर से चार सूअर मालिकों को नोटिस भी दिए गए हैं। वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतबीर मोठसरा के मुताबिक सूअरों की वजह से थारकोसिस्ट नामक बीमारी बढ़ती है।
नगर परिषद का प्रदेश में स्वच्छता में 13 वां स्थान है। नगर परिषद अधिकारियों की सोच है कि स्वच्छता के मामले में शहर का नाम सर्वोच्च सूची में शामिल हो। इसके लिए परिषद की ओर से आए दिन नित नए फैसले लिए जा रहे हैं। नगर परिषद की ओर से कुछ रोज पहले शहर के लिए 40 सफाई कर्मचारियों की भी भर्ती की गई है। इन नए भर्ती किए गए सफाई कर्मियों को शहर के सभी वार्डों में तैनात कर दिया गया है ताकि शहर को साफ- सुथरा बनाया जा सके। अब हर वार्ड में तीन से पांच तक सफाई कर्मी तैनात हैं। बड़े वार्डों में पांच से छह तक सफाई कर्मी तैनात कर रखे हैं।
विज्ञापन

== पिछले दिनों नगर परिषद की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए भी मुहिम चलाई गई थी। इसके तहत शहर की पुराने मार्केट कमेटी भवन में नंदीशाला शुरू की गई है ताकि लावारिस पशुओं को इस नंदीशाला में छोड़ा जा सके। इस नंदीशाला में अब तक 450 से अधिक लावारिस पशुओं को छोड़ा जा चुका है। वे भी स्वच्छता अभियान में बाधा बनते रहे हैं। इन पशुओं की वजह से शहर के सौंदर्य पर प्रतिकूल असर पड़ता रहा है। स्वच्छता की दिशा में नगर परिषद ने शहर के विभिन्न भागों में खाली पड़े प्लाटों से भी कूड़े का उठान कर इन प्लाटों की ड्रेसिंग कर गंदगी को साफ किया गया था ताकि कालोनियों का वातावरण स्वच्छ बना रहे। शहर से कचरे का भी नियमित अंतराल पर उठान किया जाता है।
अब एक और कदम उठाया
नगर परिषद ने स्वच्छता की दिशा में एक और कदम उठाया है। इस बार लावारिस पशुओं के बाद शहर में घूम रहे सुअरों की ओर नगर परिषद का ध्यान गया है। इसके लिए नगर परिषद ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत शहर में जहां भी कोई सूअर घूमता मिला तो उसके मालिक के खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। अगर सूअर मालिक ने सुअरों को अपने घरों में नहीं रखा तो नगर परिषद खुद इन सुअरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगी। इस समय शहर में सैकड़ों सूअर कालोनियों व सार्वजनिक भागों में घूम रहे हैं जिससे गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है इतना ही नहीं आम लोगों को भी कही न कही परेशानी हो रही है।
सुअर से थारकोसिस्ट की बीमारी होती है।
सुअर से थारकोसिस्ट नामक बीमारी हो जाती है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतबीर मोठसरा का कहना है कि कई सूअरों में इस बीमारी के लक्षण मौजूद होते हैं जो मनुष्य के लिए नुकसान दायक होते हैं। इसके मीट के सेवन से तो थारकोसिस्ट रोग ज्यादा बढ़ता है। नगर परिषद सफाई निरीक्षक विजय शर्मा ने बताया कि अब तक चार सूअर मालिकों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं ताकि वे अपने सूअरों को बांधकर रखे।
--- शहरवासियों से बातचीत--
1...सूअरों की वजह से कई बीमारियां फैलती हैं। बीमारियों के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद ने इस अभियान की शुरूआत कर लोगों के लिए अच्छा कदम उठाया है।
राजेंद्र सिंह----
2...सूअर मालिकों पर कार्रवाई होना अच्छी बात है। शहरवासियों को इससे काफी फायदा मिलेगा। नगर परिषद ने अच्छी पहल की शुरूआत की है शहर में सुअरों से निजात मिलेगा। इससे बीमारियों व गंदगी से भी राहत मिल सकेगी।
दिनेश कुमार----
3...लावारिस पशुओं को पकड़ने के बाद नगर परिषद ने अच्छा कदम उठाया है। शहर में घूम रहे सूअरों की ओर नगर परिषद का ध्यान गया है। इस अभियान से लोगों को सूअरों से होनेवाली परेशानियों निजात मिलेगा।
विज्ञापन

मोहित कुमार---
4..शहर में सैकड़ों सूअर कालोनियों व सार्वजनिक भागों में घूम रहे हैं जिससे गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। सूअर रखने वाले मालिकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अजय कुमार---
वर्सन-
सुअर मालिकों से आग्रह है कि वे अपने सूअरों को अपने घर में रखे। अगर फिर भी अमल नहीं होता है तो नगर परिषद खुद इन सूअरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगी।
विजय शर्मा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें