फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खापों ने उठाई घायल एसआई को पदोन्नति और वीरता पुरस्कार देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खापों ने उठाई घायल एसआई को पदोन्नति और वीरता पुरस्कार देने की मांग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बदमाशों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए मकड़ानी निवासी सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के उपचार में परिजनों के आड़े आ रही आर्थिक तंगी के संबंध में सोमवार को स्वामीदयाल धाम पर जिले की विभिन्न खापों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में घायल का सरकार की ओर से इलाज करवाने व उसके बेटे को पुलिस में नौकरी दिए जाने की मांग उठाई गई। बाद में खाप के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा इस मामले में जल्द ही सर्वखाप पंचायत बुलाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। अमर उजाला ने 27 अक्तूबर के संस्करण में ‘बदमाशों की फायरिंग में घायल सब इंस्पेक्टर के परिजनों ने लगाई मदद की गुहार’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था।
विदित रहे सितंबर माह में महेंद्रगढ़ में कोर्ट परिसर में बदमाशों की फायरिंग में जिले के गांव मकड़ानी निवासी सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस समय उनका रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फौगाट खाप के सचिव बलवंत नंबरदार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर का लड़का विकास कुमार कुछ दिन पहले फौगाट खाप पदाधिकारियों से मिला था। उसने अपने पिता के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिलवाए जाने के लिए खाप प्रतिनिधियों के समक्ष आग्रह किया था। सचिव बलवंत नंबरदार ने बताया कि इंस्पेक्टर के लड़के के आग्रह पर फौगाट खाप की ओर से जिले की सभी खापों के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया। इस संबंध में जल्द ही सर्वखाप पंचायत बुलाए जाने पर सहमति हुई थी। सोमवार को शहर के स्वामीदयाल मंदिर में सर्वखाप पंचायत आयोजित की गई जिसमें जिले की सभी खापों से लोगों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट ने की।
विज्ञापन

पंचायत में अधिकतर वक्ताओं ने कहा कि घायल इंस्पेक्टर के परिवार की आर्थिक हालत इस समय काफी कमजोर है। उनका परिवार इतना महंगा इलाज करवाने में सक्षम नहीं है। सरकार को घायल सब इंस्पेक्टर धर्मबीर का सरकारी खर्चे पर इलाज करवाना चाहिए। घायल धर्मबीर ड्यूटी के दौरान बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। ऐसे में सरकार की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। अधिकतर वक्ताओं का कहना था कि धर्मबीर को बहादुरी के लिए पुरस्कार एवं पदोन्नति भी दी जानी चाहिए।
खाप फौगाट प्रधान रामदास फौगाट ने बताया कि पंचायत की मांग है कि राज्य सरकार को इंस्पेक्टर धर्मबीर का इलाज के साथ उनके बेटे विकास कुमार को पुलिस में नौकरी देनी चाहिए। पंचायत में इंस्पेक्टर के बेटे विकास कुमार ने भी खाप प्रतिनिधियों के समक्ष अपने परिवार की पीड़ा जाहिर की। स्वामीदयाल धाम पर आयोजित पंचायत में फौगाट खाप प्रधान रामदास फौगाट, सांगवान खाप सचिव नर ङ्क्षसह, फौगाट खाप सचिव बलवंत नंबरदार, रणधीर घिकाड़ा, राम सिंह बलकरा, प्रभूराम गोदारा, सूरजभान सांगवान, बिजेंद्र बेरला, राजबीर सिंह, शमेशर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

महापंचायत में ये खापें हुई शामिल
महापंचायत के बाद खाप प्रतिनिधियों ने सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। महापंचायत में फौगाट खाप, श्योराण खाप-25, सांगवान खाप-40, सतगामा खाप,पंवार खाप,चिडिय़ा खाप, हवेली खाप व चहल खाप के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें