फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : किसी के खिलेंगे चेहरे तो किसी को करना होगा होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
महर्षि दयानंद यूूनिवर्सिटी से संबधित आठ सरकारी एवं चार सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में बुधवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। 12 कॉलेजों की करीब साढ़े नौ हजार सीटों के लिए इंतजार कर रहे 50 हजार विद्यार्थियों में कुछ के चेहरे खिलेंगे तो कुछ को दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है जिले में सबसे ज्यादा मारामारी मेडिकल संकाय के लिए हैं। मेडिकल में सीट के मुकाबले तीन गुणा आवेदन आए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कॉमर्स एवं नॉन मेडिकल संकाय है। पांच जुलाई को लगने वाली पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद दस जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। इसके बाद 17 जुलाई से एमडीयू से संबधित प्रदेश के सभी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष का सत्र शुरू हो जाएगा। नई गाइड लाइन के अनुसार इस सत्र में तीन की बजाय दो कट ऑफ लिस्ट ही जारी होंगी।

रीजनल सेंटर में बढ़ी आवेदन की तारीख
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के लूला अहीर स्थित रीजनल सेंटर की कट ऑफ लिस्ट चार जुलाई को नहीं आएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार रीजनल सेंटर में आनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। इसके बाद ही पहली कट ऑफ लिस्ट आ सकेगी।
विज्ञापन


पांच जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट आने के बाद डाक्यूमेंट जमा कराएं जाएंगे। इसके बाद दस जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। 17 जुलाई से सत्र का शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. ओएस यादव, प्रिंसिपल, अहीर कॉलेज, रेवाड़ी

रीजनल सेंटर की चार जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन अब आवेदन की तारीख ही 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। -डॉ. अनिल कुमार, इंचार्ज, रीजनल सेंटर, लूला अहीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें