अवैध हथियार समेत युवक काबू
चरखी दादरी।
सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान बरसाना मोड़ के समीप से धनासरी निवासी एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने बताया कि शनिवार रात उनकी टीम बाढड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बरसाना मोड़ के समीप पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालातों में खड़ा नजर आया। जब पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो उक्त युवक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ दूरी पर ही पुलिस कर्मचारियों ने दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध रिवाल्वर बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान धनवासरी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।