फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 236 वाहनों के काटे चालान, नौ इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
236 वाहनों के काटे चालान, नौ इंपाउंड
विज्ञापन

भिवानी। पुलिस ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई वहीं 1471 वाहनों की भी जांच की गई। इनमें से 236 वाहनों के चालान किए गए और करीब नौ को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात जिला पुलिस ने रात 10 बजे से अलसुबह चार बजे तक स्पेशल नाइड डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले की 80 फीसदी पुलिस सड़क पर उतरी। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र व मुख्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। सभी उप पुलिस अधीक्षकों एवं प्रबंधक अफसर थानों व चौकी इंचार्जों ने नाका लगाकर अपने इलाके में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत करीब 77 सार्वजनिक स्थलों की जांच की। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 1471 छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया व 236 वाहनों के चालान किए। नौ वाहनों को इंपाउंड किया। अभियान के दौरान 79 व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे गए। अभियान के दौरान बिना प्रमिट शराब बेचने वाले 22 लोगों को भी काबू किया गया। इनके पास कब्जे से 477 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें