फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-योग शिविर में उमड़े लोग, अधिकतर नहीं कर पाए यौगिक क्रियाएं-

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर में उमड़े लोग, अधिकतर नहीं कर पाए यौगिक क्रियाएं
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर पहली बार मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रादौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रादौर में पहली बार उपमंडल स्तर पर नई अनाज मंडी रादौर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने की। पतंजलि योग समिति रादौर के प्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग साधकों को योग क्रियाएं करवाई।
मुख्यातिथि ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि योग हमारी पुरातन संस्कृति का प्रतीक है और यह हमारे देश के प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात है कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। आज 182 देशों में से 175 देश योग को स्वीकार कर चुके हैं। एसडीएम डॉ पूजा भारती ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास करने से गंभीर बीमारी से निवारण पाया जा सकता है। मौके पर नपा सचिव सुरेंद्र मलिक, विकास धीमान, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शीशपाल वालिया, धर्मबीर, अमित कुमार, अश्वनी भारद्वाज, दीनानाथ शर्मा, मान सिंह आर्य, कल्याण सिंह मंधार, चरण सिंह टोपरा, शशि दामला, अमित कांबोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगाभ्यास न करने से अधिकतर महिलाएं नहीं कर पाई योग
अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर रादौर में उपमंडल स्तर पर पहली बार आयोजित किया गया। जिसे उचित प्रकार से संपन्न करवाने में अधिकारियों व कर्मचारियों ने काफी जोर अजमाईश की। लेकिन उसके बाद भी कुछ खामियां देखी गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि करीब 20 मिनट देरी के साथ पहुंचे। योग क्रियाएं जब करवाई जा रही थी तो बहुत से लोग योग क्रियाएं को करने में सक्षम नहीं थे। योग अभ्यास के अभाव में वह योग को उचित प्रकार से करने की बजाए योग क्रियाओं से जूझते देखे गए। इनमें कई अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं व आम लोग भी शामिल थे। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए वहां पहुंचे थे, पहले उन्हें योग का अभ्यास नहीं करवाया गया था।
फोटो-1,2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें