डीएवी कॉलेज में स्टाफ व छात्राओं ने किया योगाभ्यास
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज परिसर में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल के मुताबिक कॉलेज के स्टाफ व छात्राओं को योग क्रियाएं कराई गईं। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता व योग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विभाग की छात्राओं ने योगाभ्यास का डेमो प्रस्तुत किया गया। समाज सेविका सीमा द्वारा कार्यवाहक प्रिंसीपल डॉ. विभा गुप्ता को अमरूद व तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
फोटो-19 व 20
बॉक्स
ओलंपियन संजीव राजपूत ने लोगों के साथ किया योग
हुडा सेक्टर-18 के टाउन पार्क में इलेवन स्टार मॉर्निंग क्लब द्वारा योग दिवस कार्यक्रम कराया गया। इसमें मुख्यातिथि ओलंपियन संजीव राजपूत रहे। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ योग किया और जीवन में योग का महत्व बताया। मौके पर कुसुम त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, प्रियंका, रिम्पी, सुधा, नीरज, रेखा शर्मा, परीक्षित, माधव, राजेश कांबोज, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य राकेश त्यागी, अरुण त्यागी, भीम आदि मौजूद रहे।
फोटो-22
योग का दिनचर्या का बनाएं अभिन्न हिस्सा: बुद्धिराजा
सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में भी स्टाफ और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति से कमल किशोर, हरविंद्र सिंह, कुमार रजनी वर्मा ने विभिन्न योग मुद्राओं के बारे में बताया। प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने सभी योगाचार्य का स्वागत कर योग की महता बताई।
बॉक्स
1300 कैडेटों ने लिया हिस्सा
तेजली खेल परिसर, साढौरा और रादौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में 14 हरियाणा बाटलियन एनसीसी के 1300 कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मेजर एचएस कंग, लेफ्ट. निर्मल सिंह सैनी, अनिल कुमार, तारक नाथ मैटी, मंजू शर्मा, सुनीता, उमेश वस्त, अनिल कुमार व एसएम प्रमोद सिंह, सूबेदार जीवन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार व बीएचएम मोहन मौजूद रहे। कैडेट्स ने योगाभ्यास कर्नल जयंतो घोष कमान अधिकारी व कर्नल राज कुमार दहिया प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अंबाला ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जीपीएस संधू ने बधाई दी।
बॉक्स
एमएलएन कॉलेज में भी स्टाफ व विद्यार्थियों ने किया योग
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टाफ व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ को कार्यक्रम के समापन पर फल वितरित किए। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहिंद्र सिंह व योगा इंस्ट्रक्टर तेजपाल सिंह ने कहा कि योग हर उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं। मौके पर डॉ. आरके गर्ग, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. मनोहर गोयल, डॉ. विकास दरयाल, एनएसएस अधिकारी डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. भावना सेठी, प्रो. राजबीर आदि मौजूद रहे।
50 छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ ने किया योगाभ्यास
महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में एनएसएस एवं एनसीसी ईकाइयों के करीब 50 छात्र व छात्राओं सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने योगाभ्यास किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि योग से न सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमारा शरीर सुदृढ़ व सुडौल बनता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय चावला एवं डॉ. ज्योति सौरोत और एनसीसी अध्यक्ष अनिल कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर हेमराज कौशिश ने उपस्थित लोगों को योगासनों की जानकारी दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकारी स्कूल बुड़िया में जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया। कार्यक्रम संयोजक सह मीडिया प्रभारी ललित कांबोज व आर्य राकेश ग्रोवर ने साधकों को प्रशिक्षण दिया। दीप प्रज्वलित कर संदीप गुर्जर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर आर्य राकेश ग्रोवर को स्मृति चिह्न देकर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। मौके पर पुनीत बिंदल, नितिन कपूर, विजय कुमार, बांके अरोड़ा, नरेंद्र खेड़ी, अंकुश, पंकज चुग, सुनील कांबोज आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
एमएलएन स्कूल में भी मनाया योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक सोच नई सोच संस्था की ओर से एमएलएन स्कूल में स्वच्छता अभियान के साथ योग दिवस भी मनाया गया। एक सोच नई सोच संस्था के संस्थापक शशी गुप्ता ने विद्यार्थियों को योग की जानकारी दी। संदीप ने विद्यार्थियों को अलोम-विलोम, प्राणायाम, जैसी क्रियाएं कराई। मौके पर संकित, सागर, ऋषि, शैली, पायल मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने किया योग
रादौर। लाईक पब्लिक स्कूल में योग दिवस की शुरूआत सूर्य नमस्कार से की गई। योग शिक्षक ने योग साधकों को अर्धचक्रासन, भुंजगासन, गोमुखासन, प्राणायाम, कपालभाति इत्यादि योग क्रियाएं करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक मंजू रानी ने की।
फोटो-9