फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकस्मा में रीपर मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग, गेहूं की फसल, तूड़ी सहित ट्राली जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। आग से खेतों में फसल जलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को करीब एक बजे खेत में गेहूं के फानाें की तूड़ी बना रही मशीन से निकली चिंगारी से ट्राली और मशीन जल कर राख हो गई। आग के बेकाबूू होता देख चालक ट्रैक्टर से नीचे कूद गया और कुछ ही दूरी पर पहुंच कर बेहोश हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक सुखबीर व अन्य मौके पर पहुंचे और चालक सुभाष को उठा कर इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को सुभाष गेहूं के अवशेषों से तूड़ी बना रहा था। इसी दौरान रीपर मशीन से निकली चिंगारी से तूड़ी की ट्राली और मशीन में आग लग गई। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर को आग से बचाने का भी प्रयास किया लेकिन आग और अधिक भड़क गई। इसके बाद वह ट्रैक्टर से कूद गया और कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैक्टर मालिक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
आग से किसान इंद्र सिंह की करीब डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल के अलावा चार किसानों के खेतों में फसल के अवशेष जलकर राख हो गए। दतौड़ गांव में सुबह नौ बजे महाबीर के खेत में गेहूं के बाद पशुचारा बनवाने के लिए बचे अवशेषों में जल गए। वहीं शाम करीब पांच बजे हाईवे नंबर दस सांपला बाला जी कॉलेज के पास झाड़ियों में आग लग गई, लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें