फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक स्वाइन लू के मरीजों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने इस सीजन में जिले में 100 से अधिक स्वाइन लू मरीजों की पुष्टि की है। इसमें एक महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। अधिकारियों की मानें तो स्वाइन लू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। मौसम परिवर्तन होने के साथ धीरे-धीरे इसके मरीजों की सं या में कमी आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में स्वाइन लू के मरीजों का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। पहले की तुलना में इन दिनों स्वाइन लू के कम मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो सभी मरीजों की जांच न होने से यह आंकड़ा 100 पर अटक गया, यदि सभी संदिग्ध मरीजों की स्वाइन लू जांच करें तो यह आंकड़ा अधिक बड़ा होता। निजी लैब में इसकी जांच 3500 रुपये से 4500 रुपये में होती है, इस जांच रिपोर्ट को भी स्वास्थ्य विभाग मानता नहीं है। विभाग सिर्फ पीजीआईएमएस में होने वाली जांच रिपोर्ट को ही मानता है। संस्थान में यह जांच निशुल्क होती है।

पीजीआईएमएस ने कराया अपने डॉक्टरों व स्टाफ का वैक्सीनेशन
पीजीआईएमएस ने अपने स्वाइन लू का उपचार करने वाले डॉक्टर, नर्स व स्टाफ का वैक्सीनेशन करा दिया है। हालांकि यह कार्य बीमारी की शुरूआत में अक्तूबर 2018 में ही हो जाना था। लेकिन बीमारी की चपेट में जब स्वयं डॉक्टर व स्टाफ आने लगा तो उन्होंने यह वैक्सीनेशन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें