फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट फोटो परिचय एमए-1
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई को ट्रस्ट ने की मदद
अमर उजाला ने 11 अप्रैल के अंक में किडनी पीड़ित मानसिंह की प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी खबर
पीड़ित परिवार ने अमर उजाला का दिया धन्यवाद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
न्यू चिन्योट कॉलोनी निवासी किडनी पीड़ित मानसिंह व उसके परिवार की मदद को सामाजिक संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए 5100 रुपये देकर आर्थिक मदद की। साथ ही सीएम को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।
अमर उजाला ने 11 अप्रैल के अंक में माई सिटी के पेज नंबर एक पर पति की जान बचाने को किडनी बेचने को तैयार पत्नी नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें शहर की न्यू चिन्योट कॉलोनी निवासी मानसिंह की पीड़ा बयां की गई थी। दरअसल, भाई की मौत के बाद उसके परिवार को भी मान सिंह ही संभाल रहा था। मगर उसकी दोनों किडनी खराब हो गई। बीमारी में एक लाख से अधिक का खर्च आ गया। मानसिंह परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पा रहा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई सामाजिक संगठन मदद को आगे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमबीर शर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ मान सिंह के घर पर पहुंचे तथा उसके बच्चों की पढ़ाई के लिए 5100 रुपये की मदद दी। साथ ही परिवार को मदद व इलाज के लिए सीएम व डीसी को भी पत्र भेजा है। पीड़ित परिवार की मदद करने वालों में सोमबीर के अलावा सुनील जिंद्रान, रमेश कुमार, तकदीर सिंह, ओमबीर, सचिन मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें