फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विदाई समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : वीएस 1
विज्ञापन

विदाई समारोह में विभागाध्यक्ष को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. सरोजनी नांदल को सम्मानित किया गया। वे 31 मार्च को विश्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत्त हो रही हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. सरोजनी नांदल ने कहा कि जिंदगी के 26 वर्ष विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बीते हैं। यह महत्वपूर्ण समय रहा। जीवन व कार्य क्षेत्र में संतुलन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य क्षेत्र में टीम वर्क एवं समन्वय जरूरी है। विद्यार्थियों को ईगो से परहेज करने की सलाह दी। शोधार्थी ज्योत्सना जोशी ने कविता कभी-कभी सफर ऐसे भी खत्म होता है, के जरिए अपने विचार रखे। छात्रा रजनी व सोनिया ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

---
एमडीयू के फूड टेक्नोलॉजी विभाग में पीटीएम 2 को
रोहतक। एमडीयू का फूड टेक्नोलॉजी विभाग दो अप्रैल को पेरेंट टीचर मीट का आयोजन करेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. बीएस यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे विभाग में प्रारंभ होगा।
---
स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम जारी
रोहतक। एमडीयू ने दिसंबर 2017 में आयोजित एमटेक कंप्यूटर साइंस सीबीसीएस स्कीम के तीसरे सेमेस्टर फुल, एमटेक-कंप्यूटर साइंस नॉन सीबीसीएस स्कीम के पहले व तीसरे सेमेस्टर के री-अपीयर, सीबीसीएस स्कीम के एमए हिन्दी तीसरे सेमेस्टर फुल, नॉन सीबीसीएस स्कीम के एमए भूगोल तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, सीबीसीएस स्कीम के एमए संगीत तीसरे सेमेस्टर, बीटीटीएम प्रथम सेमेस्टर, एमबीए दो वर्षीय प्रथम व तीसरे सेमेस्टर, एमबीए बिजनेस इकोनोमिक्स प्रथम व तीसरे सेमेस्टर, एमबीए आनर्स प्रथम व तीसरे सेमेस्टर,एमएचएमसीटी प्रथम व तीसरे सेमेस्टर, एमटीटीएम प्रथम व तीसरे सेमेस्टर, एमए इकोनोमिक्स नॉन सीबीसीएस स्कीम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

---
गेट परीक्षा में एमडीयू के छात्र शुभंकर को मिला 19वां रैंक
रोहतक।
एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थी शुभंकर मेटया ने गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया में 19वां रैंक प्राप्त किया है। विभाग की निदेशक प्रो. पुष्पा दहिया ने इस सफलता के लिए विद्यार्थी को सराहा है। उन्होंने कहा कि गेट परीक्षा में शुभंकर ने 830 स्कोर प्राप्त किया। परीक्षा 99.86 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया में 19वां रैंक प्राप्त करना सराहनीय है। विभाग के ही विद्यार्थी सुबोध कुमार ने गेट परीक्षा में 613 स्कोर प्राप्त कर 98.26 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया में 161 वां रैंक प्राप्त कर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें