परीक्षाओं में नकल डालने वाले दो के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
स्थानीय भिवानी रोड पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा के हिंदी के पेपर में बाहरी युवकों द्वारा नकल डालते रंगे हाथों पकड़ कर उड़न दस्ते ने पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी धरेंन्द्र खरकटा आईएएस न दोपहर दो बजे परीक्षा केंद्र का दौरा किया। उस दौरान केंद्र के बाहर से नकल फेंक रहे नवदीप निवासी भैणी चंद्रपाल व अजीत निवासी बहलबा को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
फोटो कैप्सन-10 एमएचएम 3,महम में नकल डालते बाहरी युवक