फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड पर रिवाल्वर तान एटीएम लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
बैंक के बाहर लगे एटीएम के गार्ड पर रिवाल्वर तान कर चार बदमाशों ने नकदी लूटने का प्रयास किया। जब एटीएम नहीं टूटा तो बदमाशों ने गार्ड से मारपीट कर उसके दोनों मोबाइल सहित 15 सौ रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। गार्ड की शिकायत पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कनहड़ी निवासी राम मेहर ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे चार बदमाश एटीएम कक्ष में घुसे। चारों ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। एक बदमाश ने उस पर रिवाल्वर तान दी और तीन युवक एटीएम तोड़ने लगे। जब एटीएम नहीं तोड़ पाए तो बदमाशों ने गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके दोनों मोबाइल और जेब में रखी 15 सौ रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश उसे धमकी दे गए कि घटना बारे बताया तो उसे जान से मार देंगे। गार्ड ने बदमाशों के फरार होते ही इसकी जानकारी बैंक शाखा प्रबंधक नवीन कुमार को दी। इसके बाद सूचना जाखल पुलिस थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस थाना सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बैंक के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि घटना एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में घटना साफ दिख रही है। मामले में गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें