एक घंटा 29 मिनट 14 सेकेंड में 20 किलोमीटर दौड़ा महम कॉलेज का हरदीप
- एमडीयू में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
- आज प्रतियोगिता के समापन के साथ होगा यूनिवर्सिटी की टीम का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के खेल विभाग में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि सुबह के समय सबसे पहले 20 किलोमीटर दौड़ कराई गई। इसमें गवर्नमेंट कॉलेज महम के हरदीप ने एक घंटा 29 मिनट 14 सेकेंड में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ के राहुल और तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज बावल के खिलाड़ी नीरज कुमार को मिला। हाफ मैराथन में गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद के सुनील कुमार, जीबीएसकेटी कॉलेज रोहतक के सचिन और जीसी फरीदाबाद के कपिल ने बाजी मारी। शॉटपुट में जाट कॉलेज रोहतक के दीपेंद्र, नेकीराम कॉलेज के उत्तम और जाट कॉलेज रोहतक के ही कृष्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में जाट कॉलेज के परमवीर, सीआरए सोनीपत के आशीष, जाट कॉलेज के आयुष, 800 मीटर में जाट कॉलेज के योगेश, सीआरए सोनीपत के अमित कुमार और यूटीडी रोहतक का कुलश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में 100 मीटर हर्डल में चौधरी बंसीलाल गवर्नमेंट कॉलेज की भारती, टीकाराम कॉलेज सोनीपत की पूजा और इसी कॉलेज की सोनिया विजेता रहे। लंबी कूद में एसएमएम पलवल की शोभा, जीसी रेवाडी की तृप्ति, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की ऊषा ने बाजी मारी। जैवलीन थ्रो में एमकेजेके कॉलेज की साक्षी, आरजीजीसी भिवानी की नविता, एएमएम भिवानी की अफसाना को विजेता चुना गया। डिस्कस थ्रो में यूटीडी रोहतक की निधि, टीकाराम कॉलेज सोनीपत की प्रीति और गवर्नमेंट कॉलेज की एकता ने जीत हासिल की। 800 मीटर में जीबीएसकेटी कॉलेज रोहतक की शालू, टीकाराम कॉलेज सोनीपत की भारती और जीसी फरीदाबाद की प्रियंका विजेता रहे। खेल निदेशक ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा और यूनिवर्सिटी की टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स कोच रमेश कुमार सिंधू, धर्मेंद्र, मनीष सिंह, किशन सैनी, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह पुनियानी, सतीश कुमार, राजेश, मीनाक्षी, अजय जून, बलबीर सिंह, चंद्रकला, श्रीओम, नरेश मक्कड़, विजय कुमार, सुरेश, नरेंद्र और विशाल आदि मोजूद रहे।