फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.05 क्विंटल डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
3.05 क्विंटल डोडा पोस्त सहित दो तस्कर काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नौरंगाबास राजपूतान टी-प्वाइंट पर नाकेबंदी कर जिला पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गाड़ी सहित काबू कर उनके कब्जे से 3.05 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव नौरंगाबास जाटान निवासी सुभाष व आसलवास थाना क्षेत्र निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वे नशीले पदार्थ को तस्करी के लिए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर ले जा रहे थे। मंगलवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर जिला पुलिस प्रशासन ने मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया हुआ है। दादरी सीआई स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस टीम नौरंगाबास राजपूतान टी-प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबरों की एक पिकअप गाड़ी पुलिस टीम को आती दिखाई दी। पुलिस कर्मचारियों ने नाके पर पहुंचते ही इस गाड़ी को रखवा लिया और पीछे रखे प्लास्टिक के कट्टों की जांच की तो इनमें डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप से दस कट्टों में तीन क्विंटल पांच किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने पिकअप सवार दोनों आरोपियों को गाड़ी और डोडा पोस्त सहित काबू कर लिया। दादरी सदर पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और उन्हें मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर देते थे डिलीवरी
आरोपी मध्य प्रदेश से यह नशीला पदार्थ लाते थे और इसके बाद इसकी डिलीवरी पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर करते थे। दोनों आरोपियों ने तस्करी की वारदातें भी कबूल की हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है और इस गैर कानूनी धंधे से जुड़े अन्य नामों का खुलासा भी इनसे होने की उम्मीद है।
भूदेव जांगड़ा, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें