कुरीतियों के खिलाफ खुद खड़े हों लोग : बनवीर
संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में आए आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वास्तविक कार्य राष्ट्र के उत्थान के लिए समाज को अनुशासित, संस्कारित व राष्ट्र भक्त बनाते हुए उन्नति के शिखर की ओर लेकर जाने का है। ये बता आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर जी ने सरस्वती स्कूल जगाधरी में चल रहे 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में कहे। उन्होंने कहा कि सरकार नशाखोरी, जाति-भेद, लिंगभेद, भाषा भेद, ऊंच नीच जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुरीतियों के खिलाफ समाज स्वयं स्वावलंबी होकर खड़ा हो तभी समाधान होगा। इससे पूर्व उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है। संघ साधना के 92 वर्षों के इतिहास व संघ के उद्देश्य के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज महत्वपूर्ण है।
मुख्यतिथि उपायुक्त यमुनानगर रोहताश खरब रहे। अध्यक्षता एनआईटी कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर डॉ सतीश ने की। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार, प्रांत बौद्धिक प्रमुख, सुधीर कुमार, विभाग प्रचारक भूषण कुमार, जिला संघ चालक मुकेश गर्ग, जिला कार्यवाह जसनीत, सांसद रतन लाल कटारिया व अन्य प्रांतीय व जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो-24,25,26,27